एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शुक्रवार पूरी रात कस्बे में बही भक्तिगंगा, कल रविवार को राजासर भेरूजी के लिये रवाना होगा पैदल यात्री संघ

Published on: September 23, 2023

द खबर एक्सप्रेस 23 सितंबर 2023। शुक्रवार की पूरी रात कस्बे में अलग अलग जगह धार्मिक आयोजनों में भक्तिरस में झूमे भक्त। कस्बे के बिग्गाबास में AU बैंक के पास श्री कान्हकंवर भोमियाजी महाराज का भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमें कस्बे के प्रसिद्ध मायरा वाचक पं कैलाश सारस्वत और क्षेत्र के प्रख्यात भजन गायक मनोजनाथ बीदासर के भजनों पर भक्त पूरी रात झूमे। जागरण में भजनों के साथ भक्तों ने सजीव झांकियों का भी आनन्द उठाया।

कस्बे के आडसरबास हरीराम जी महाराज के मंदिर के सामने भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें बीकानेर की प्रसिद्ध गायिका बहनों की जोड़ी कौशल्या और पूजा रामावत ने भक्तों को अपने भजनों पर झुमाया। कार्यक्रम पूरी रात चला जिसमे नवयुवक मंडल ने आये हुए सभी भक्त श्रोताओं पर पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र के भक्त भी शामिल हुए।

कस्बे के ही कालुबास स्थित दधिमथी माताजी के मंदिर के पास मां स्वरूप कंवर बाईसा के 335वें जन्मोत्सव पर भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। माजीसा मां के इस शानदार भक्तिमय कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कलाकर अमृत राजस्थानी ने अपने भजनों पर पूरी रात भक्तों को झुमाया।

श्रीडूंगरगढ़ से कल 24 सितंबर रविवार को राजासर भैरूंजी के पैदल यात्री संघ रवाना होगा। हनुमान मल दुगड़ ने बताया कि रविवार को दोपहर 3 बजे राजासर भैरूंजी मंदिर कालूबास से संघ रवाना होगा। कन्हैयालाल नाई ने बताया कि संघ द्वारा काफी वर्षों से यह पदयात्रा की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment