एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कृष्ण जन्माष्टमी की होगी धूम, चिड़पीड़ नाथजी की बगेची में धूमधाम से मनाया जायेगा कृष्ण जन्मोत्सव, आज होगा श्रीराम मंदिर में भक्तिमय जागरण, खाटू श्याम मन्दिर में होंगे भक्तिमय आयोजन

Published on: September 6, 2023

द खबर एक्सप्रेस 06 सितंबर 2023। कल जन्माष्टमी के पावन पर्व को कस्बे में धूमधाम से मनाया जायेगा। स्थानीय चिड़पीड़ नाथजी की बगेची में कल 7 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक स्वरूप के दर्शन होंगे। सांय 7 बजे से बगेची में विशेष सजीव झांकी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। बगेची में लड्डू गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें लड्डू गोपाल के विशेष श्रृंगार वाले प्रतियोगी को पुरस्कृत किया जायेगा। भगवान श्रीकृष्ण के छप्पनभोग का महाप्रसाद होगा। बगेची में कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष सजावट होगी।

श्रीराम मंदिर आडसरबास में आज होगा भक्तिमय जागरण

कस्बे के भेरुजी मंदिर के पास श्रीराम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। श्रीराम मंदिर सत्संग समिति के तत्वाधान में इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध स्थानीय कलाकार पं कैलाश सारस्वत संगीतमय प्रस्तुति से भक्तों को भक्तिरस की गंगा में स्नान करवायेंगे।

श्री खाटू श्याम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की रहेगी धूम

कस्बे के स्थानीय श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री खाटू श्याम मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस भी मनाया जायेगा। विहिप के अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी और मंत्री संतोष बोहरा ने बताया कि श्रीश्याम बाबा मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव पर अलग अलग कार्यक्रम होंगे जिसमे राधा-कृष्ण के बालरूप प्रतियोगिता, दही-हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता और 18 साल से कम उम्र के लड़कों-लड़कियों की नृत्य प्रतियोगिता व नाटक की भव्य प्रस्तुतियां होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

भगवान से औपचारिक सम्बन्ध न रखें- संतोष सागर, कालूबास में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस

4 मार्च को होगी श्री सरसजी महाराज मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ठुकरियासर में प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार देंगे संगीतमय प्रस्तुतियां, पोस्टर का विमोचन

श्रीडूंगरगढ़ से पहली बार गयाजी धाम यात्रा, श्रद्धालुओं को सात दिन पितृ तर्पण, गया श्राद्ध एवं श्रीमद्भागवत कथा का मिलेगा लाभ

अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन

गुमनामी में जा रहे अपने तीज त्यौहार, कस्बे की तीज माता सवारी नहीं पहुंची गंतव्य तक, मेला स्थान पर अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा, हिंदूवादी संगठन व नेता भी मौन

गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ

Leave a Comment