एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

किसान ग्राम चौपाल यात्रा का 6ठा दिन, नेताओ के झूठे आश्वासनों से ऊब चुकी है जनता

Published on: August 24, 2023

द खबर एक्सप्रेस 24 अगस्त 2023। भारतीय किसान संघ की किसान चौपाल यात्रा आज 6ठे दिन नारसीसर, सेरुणा, झंझेऊ, जोधासर, पुन्दलसर, सालासर में किसानों और ग्रामवासियों के बीच सम्पन्न हुई। इस यात्रा को किसानों और आम नागरिकों का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। किसान इस संगठन से जुड़कर अपनी समस्याओं के बारे में आवाज उठा रहे हैं। किसान अभी सबसे ज्यादा विद्युत विभाग के द्वार की जा रही अघोषित बिजली और ट्रिपिंग की समस्या से ग्रसित है। किसानों की फसल अभी पकाव पर है और बारिश की संभावना के भी अभी बहुत कम ही आसार है।

किसान गांव की जल भराव की समस्या, पेयजल आपूर्ति, विद्यालयो में रिक्त पदों जैसी अनेक समस्याओं की आवाज संघ की चौपाल में उठा रहे हैं। किसानों का कहना है कि पगली बार कोई संगठन किसानों की समस्याओं के लिये आवाज़ बुलंद कर रहा है। आम लोगो मे इस सरकार और नेताओ के खिलाफ जनाक्रोश है। किसान किसी ऐसे संगठन से जुड़ना चाहते है जो उनकी लड़ाई लड़ सके और इस सोए हुए प्रशासन को नींद से जगा सके। आमजन नेताओ के झूठे वादों और आश्वासनों से ऊब चुके है। किसान अब आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है।

संघ के तोलाराम जाखड़ का कहना है कि किसानों की लड़ाई लड़ने का एकमात्र संगठन है भारतीय किसान संघ। आज की ग्राम सभाओं में किशन लाल, चेतन राम मेघवाल, रामू राम नैण, भागीरथ, भैरा राम, अजीत सिंह, मुन्निराम, रवि, रामप्रताप, प्रहलाद, सुरेश, हंसराज डेलू आदि साथ रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment